शाहजहांपुर, मई 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर पंचायत निगोही में चेयरमैन और सफाईकर्मियों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया, जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रविवार को सड़क पर फैली गंदगी देखकर चेयरमैन मनोज कुमार वर्मा स्वयं झाड़ू लेकर सफाई करने उतर पड़े। इसी दौरान हड़ताल पर चल रहे सफाईकर्मी वहां पहुंच गए और उन्होंने चेयरमैन के हाथ से झाड़ू छीन ली। इस दौरान सफाईकर्मियों ने चेयरमैन से इस्तीफे की मांग भी की। मामले की सूचना मिलते ही चेयरमैन के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल गरमा गया। हालांकि आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। यह भी पढ़ें- तीन दिन से सफाईकर्मी हड़ताल पर, नरक बना चेवाड़ा बाजार इधर, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाईकर्मियों ने रविवार को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.