शाहजहांपुर, अप्रैल 13 -- निगोही। विनायक अस्पताल के संचालक डॉ. शिवरतन सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने की वजह से उन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा था। निगोही के संडा खास गांव की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप था कि डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने की बजह से जब महिला की हालत बिगड़ी,तो उसको जबरदस्ती अस्पताल से भगा दिया गया था। 11दिन बाद महिला की मौत हो जाने पर परिजनो ने विनायक अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने पति की तहरीर पर विनायक अस्पताल के संचालक पीलीभीत जनपद के थाना बीसलपुर के खनंका गांव निवासी शिवरतन सिंह के खिलाफ धारा 105/352 बीएनएस व 3(2)वी एससी एसटी एक्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे के बाद दोनो पक्षो के बीच समझौते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.