शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- निगोही, संवाददाता। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने गुरुवार को नगर पंचायत निगोही में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपन जिम, स्टडी सेंटर, लाइब्रेरी और अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की प्रगति देखी और ईओ सत्येंद्र प्रकाश को शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने को कहा। एडीएम सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर विकास विभाग की आकांक्षी योजना के तहत चल रहे कार्यों की मौके पर समीक्षा की। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। नगर पंचायत के बाद एडीएम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर और भ्रमण पंजिका की जांच कर आवास संबंधी पत्रावलियां तलब कीं। उन्होंने बताया कि निगोही को 101 आवास का लक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.