शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। निगोही-पुवायां रोड पर डग्गामार वाहनों द्वारा अवैध वसूली से जाम की समस्या बढ़ गई है। सिटी बस संचालन प्रबंधक हुमायूं लारी ने एसपी को पत्र लिखकर इस वसूली को रोकने की मांग की है। उन्होंने बताया कि छावनी परिषद ने केवल दो जगह वसूली की अनुमति दी है। पुलिस लाइन गेट और बसेरा डार्मेटरी के पास। लेकिन ठेकेदार निगोही और पुवायां रोड पर अवैध वसूली कर रहा है। इससे टैक्सी स्टैंड तक वाहन नहीं पहुंच पाते और महिला थाना के पास जाम लग जाता है। जाम की वजह से सिटी बसें समय पर अपने स्टैंड पर नहीं पहुंच पाती हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने एसपी से इस अवैध वसूली को बंद कराने और यातायात सुगम बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...