लखनऊ, मई 28 -- निगोहां कस्बा स्टेशन मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। रिहायशी इलाके में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद टूटकर नीचे गिर गया। यह जलता हुआ तार सीधे एक कारपेंटर के घर पर गिरा, जिससे जोरदार धमाके हुए और आसमान में तेज चिंगारियां उठने लगीं। इस भयानक मंजर ने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी। राहत की बात यह रही कि घर के बाहर बैठा परिवार इस हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। विस्फोट से उखड़ी फर्श, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों की रिपोर्ट प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही हाईवोल्टेज तार जमीन से टकराया, करंट का झटका इतना तेज था कि घर की पक्की फर्श तक उखड़ गई। धमाकों की आवाज सुनकर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई बंद करने ...