लखनऊ, मई 13 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के इलाके के रामपुर गढ़ी गांव में पति से विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की धमकी देकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह फांसी लगाने जा रही थी। इस बीच पहुंची पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आनन फानन दरवाजा तोड़कर महिला को बचा लिया। उसकी काउंसिलिंग की और फिर समझाकर शांत कराया। पुलिस की सक्रियता की ग्रामीणों ने प्रशंसा की।

घटनाक्रम निगोहां के रामपुर गढ़ी में बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ अनुज तिवारी के निर्देश पर एसआई आनंद प्रताप सिंह, महिला उपनिरीक्षक गायत्री, कांस्टेबल मुनेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल पूजा सक्सेना तत्काल मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के ...