लखनऊ, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को निगोहा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान टोल से गुजर रहे 60 से अधिक वाहन चालकों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने भी नेत्र परीक्षण कराया। इनमें से 20 लोगों को मौके पर ही चश्मा वितरित किया गया। परियोजना प्रमुख दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निगोहा टोल प्लाजा द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुप्रवाह तिवारी और डॉ शशिकांत चौधरी ने नेत्र परीक्षण किया। इस अवसर पर टोल मैनेजर राकेश सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...