औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को जूम मीटिंग के जरिए सीएम हेल्पलाइन व आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिन विभागों के आवेदकों से नकारात्मक फीडबैक मिला और संतुष्टि प्रतिशत 50 फीसदी से कम रहा, उन विभागाध्यक्षों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करते हुए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी औरैया को निर्देशित किया कि ग्राम बड़ी गूज में किसानों द्वारा संरक्षित गोवंशों को नजदीकी गोशालाओं में उसी दिन स्थानांतरित कराया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभ...