बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। आगामी ईद और नवरात्र पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे जिले को तीन सुपर जोन और छह जोन में बांटा गया है, ताकि हर क्षेत्र में निगरानी और कानून-व्यवस्था बेहतर ढंग से बनाए रखी जा सके। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सड़क पर ईद की नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। गुरूवार को अगर चांद के दीदार होते है तो शुक्रवार को और यदि शुक्रवार को चांद दिखाई देता है तो शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की नमाज के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। ईदगाह पर मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहेंगा। नमाज के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेंगा। पुलिस ने त्योहारों के चलते जिले में सैक्टर व्यवस्था लागू की गई है। जिले को तीन सुपर जोन,...