धनबाद, मई 18 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर महाविद्यालय महुदा में कथित व्याप्त भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और पीएफ राशि के घोटाले के खिलाफ निगरानी समिति सोमवार से महुदा बाजार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। उक्त जानकारी रविवार को निगरानी समिति के सदस्यों ने महुदा बाजार स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। समिति के सदस्यों ने कॉलेज प्रशासन और सचिव के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। वार्ता में प्रदीप महतो, निर्मल कुमार रवानी, मुखिया सुर्यकांत महतो, नरेश महतो, अब्दुल समद अंसारी, मनोज महतो, गौखुल कुंभकार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...