सासाराम, मई 22 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता रोहतास जिले में शुक्रवार को निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में सासाराम सदर के अंचलाधिकारी (सीओ) आकाश रौनियार, उनके निजी कर्मी सोनू कुमार तथा सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सासाराम अंचलाधिकारी आकाश रौनियार पर अपने ही राजस्व कर्मचारी से रिश्वत मांगने का आरोप था।

रिश्वत की मांग बताया गया कि परिमार्जन से जुड़े एक मामले में सीओ द्वारा आठ लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में सौदा छह लाख रुपये में तय हुई। पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये लेने के लिए शुक्रवार को राजस्व ...