छपरा, अप्रैल 8 -- डोरीगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर के पास से 10 हजार रुपये मिले फोटो 3 गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मोहित मोहन छपरा, हमारे संवाददाता l सारण जिले के डोरीगंज थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मोहित मोहन को विजिलेंस टीम ने बुधवार की सुबह 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी वर्ष 2018 बैच के सब-इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोरीगंज थाना क्षेत्र के टोल डुमरी रसूलपुर निवासी मनु कुमार साह के खिलाफ थाने में भूमि विवाद से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस मामले में राहत देने के नाम पर सब-इंस्पेक्टर मोहित मोहन द्वारा मनु कुमार शाह से 9000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार दबाव और परेशानियों से तंग आकर पीड़ित ने...