अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- अल्मोड़ा। 17 मई को होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। नकल व अनियमितताओं को रोकने के लिए जैमर्स व अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी। इसको लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य एसएस सिंह रौतेला ने स्नातक स्तरीय परीक्षा को सफल व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित केंद्रीकृत कंप्यूटर कंट्रोल कक्ष स्थापित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्नातक स्तरीय परीक्षा में लापरवाही नहीं होगी माफ: मर्तोलिया इसके माध्यम...