बेगुसराय, मई 25 -- शहर के विष्णुपुर कृषि फॉर्म परिसर स्थित सहायक मापतौल विभाग कार्यालय में सोमवार को पटना निगरानी की टीम ने प्रधान सहायक पुष्कर कुमार द्विवेदी को पांच हजार रुपये घूस की रकम के साथ दबोच लिया। निगरानी के हत्थे घूसखोर प्रधान सहायक की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही विभाग समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि हेमरा के देवनारायण साह के पुत्र उमेश साह ने निगरानी ने शिकायत की थी कि मापतौल उपकरण के नवीकरण के लिए प्रधान सहायक के द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पांच हजार देने के बाद पांच और नहीं देने पर लाइसेंस रद्द करने की धमकी दे रहा है। उसके बाद सत्यापन के बाद कार्यालय में पांच हजार रुपये नगदी के साथ पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...