बेगुसराय, मई 29 -- यूपी से खरीदा गया पिकअप बोलेरो का बेगूसराय में इंट्री कराने के नाम पर 20 हजार रुपये में हुआ था सौदा निगरानी की टीम ने कहा: शिवानंद झा है दलाल, संजय है लिपिक सूचक ने तीन माह पहले वाहन का इंट्री कराने के लिए 36 हजार 274 रुपये का चालान कटाने के बाद भी लगा रहा था चक्कर

निगरानी टीम की कार्रवाई पटना से आयी निगरानी की टीम ने शुक्रवार जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक संजय कुमार व उसका दलाल शिवानद झा को छह हजार रुपये घूस की राशि के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। इससे डीटीओ ऑफिस समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। घूसकखोर लिपिक पर आरोप है कि यूपी से ख़रीदा गया पिकअप बोलेरो के पेपर का राज्य ट्रांसफर के तहत बेगूसराय डीटीओ कार्यालय में इंट्री कराने के नाम पर छह हजार रुपये नगद रुपये लेने के लिए सूचक सत्यम कुमार को बुलाया था। जैसे ही फिनेफ्थिली...