मोतिहारी, जनवरी 3 -- केसरिया (पू.च.), निज संवाददाता । अपने आप को निगरानी का एसीपी बताकर केसरिया की सीडीपीओ रुपम रानी से 15 लाख रुपया की मांग की गई है। फोन करने वाले ने राशि नहीं देने पर निगरानी ट्रैपिंग केस में नाम दर्ज करने की धमकी दी है। इस बाबत सीडीपीओ ने केसरिया थाने में शनिवार को आवेदन दिया है। बताया है कि 2 जनवरी को हर्षित कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मोबाइल पर कॉल कर अपने को निगरानी का एसीपी बताया। बोला कि विगत वर्ष 19 दिसम्बर को निगरानी के द्वारा ट्रैपिंग की कार्रवाई हुई, उसमें निगरानी के हत्थे चढ़ी एलएस ने जांच में आपका नाम लिया है। आप चाहें तो आपका व कार्यालय कर्मियों का नाम इस केस से हटाया जा सकता है। 15 लाख रुपया दीजिये नहीं तो आपको और आपके सभी कर्मियों का नाम निगरानी ट्रैपिंग केस में डाल दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि को लेकर जब स...