पटना, फरवरी 2 -- राज्य सरकार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में चालक सिपाही के 30 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन पदों की स्वीकृति दी है। इससे पूर्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में मात्र 03 (तीन) चालक सिपाही के पद ही स्वीकृत थे। सीमित संसाधनों के कारण ब्यूरो को कई बार क्षेत्रीय जांच, छापेमारी और त्वरित कार्रवाई में व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब 30 नए पद सृजित होने से ब्यूरो की कार्यक्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, नए चालक सिपाही की उपलब्धता से छापेमारी, जांच और निगरानी से जुड़े अभियानों में समय की बचत होगी व विभिन्न जिलों में एक साथ कार्रवाई करना संभव हो सकेगा। इससे भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में त्वरित कदम उठाने में अधिक बल मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से न केवल भ्रष्टाचार के ...