मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए नगर निगम अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो निगम द्वारा पीपीपी मोड पर सौ करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ सौ बेड का जल्द ही एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। यहां एक ही छत के नीचे कई गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो सकेगा। इसमें कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी, महिला एवं बाल रोग समेत कई विभागों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आधुनिक जांच के लिए पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मरीजों को मिलेगा। अभी तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए शहर के मरीजों को दिल्ली, मेरठ या बरेली का रुख करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने से शहर में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा, जिससे समय और पै...