नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की मंगलवार को हुई बैठक में कुल 18 में से नौ सदस्य रिटायर हो गए। निगम के नियम के मद्देनजर स्थायी समिति की वित्तीय वर्ष की अंतिम बैठक में कुल सदस्यों में से आधे सदस्यों को सेवानिवृत्त किया जाता है। इस प्रशासनिक कार्यवाही के तहत भाजपा के छह और आप के तीन सदस्य रिटायर हुए। मौजूदा स्थिति में स्थायी समिति के नौ सदस्यों में से भाजपा के पांच और आप के चार सदस्य हैं। रिटायर हुए नौ सदस्यों के लिए आगामी समय में अप्रैल के अंत में महापौर चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव होगा। इस स्थिति के बाद स्थायी समिति के बहुमत के अंक गणित को लेकर भाजपा और आप दोनों दलों में प्रतिस्पर्धा नजर आएगी। इसके बाद जून में स्थायी समिति का फिर से गठन होगा।रिटायर हुए सदस्यों में भाजपा के पंकज लूथरा, शिखा भारद...