नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम की ओर से गुरुवार को शकरपुर के संजय पार्क क्षेत्र में आरोग्य मंदिर का शिलान्यास किया गया। महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आरोग्य मंदिर जैसी पहल से लोगों को उनके क्षेत्र में ही सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। आरोग्य मंदिर के निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और नागरिकों को छोटे उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...