नई दिल्ली, जून 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के सभी जोन की वार्ड समिति के चुनाव जून के अंत में होने की उम्मीद है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इससे पहले 23 मई और तीन जून को वार्ड समिति के चुनाव तय किए गए थे, लेकिन फिर इसे रद कर दिया गया। इसके साथ ही स्थायी समिति के छह सदस्य भी चुने जाएंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर जल्द ही जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर अधिसूचना जारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...