बगहा, मार्च 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम के सम्राट अशोक के सभागार में शनिवार को बोर्ड की विशेष बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया और संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित के द्वारा किया गया। बैठक में व्यापक चर्चा और विचार के आधार पर कुल 530 करोड़ 80 लाख 41,157 का बजट प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड के द्वारा पारित किया गया। जबकि बीत रहे वर्ष 2025- 26 के लिए 528 करोड़ से अधिक के बजट प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2026-27 लिया प्रस्तावित बजट प्रारूप में कुल प्राप्ति 4,30,65,65,833 और कुल भुगतान के लिए 5,30,80,31,157 तथा अंतिम शेष के 64,73,06,566 रहने के अनुमान है। मेयर ने बताया कि इस बजट प्रस्ताव के बावजूद सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा बेतिया नगर निगम के लिए करीब 55 ...