मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर निगम क्षेत्र और इससे सटे आयोजना क्षेत्र में मकान के नक्शों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि 150 से अधिक मकान के नक्शे फाइनल स्टेज में है। इसमें बड़ी संख्या आवासीय मकानों की है। इससे लोन लेकर मकान बनाने वाले के सामने बड़ी परेशानी आ गई। बैंक से उनका होम लोन पास नहीं हो रहा है। इससे भवन निर्माण ठप है। यह भी पढ़ें- महापौर ने की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशसमस्या का विवरण कई लोगों ने नक्शा पास होने की प्रत्याशा में मकान का निर्माण शुरू किया है। ऐसे लोगों को आशंका है कि अगर उनके मकान का नक्शा पास नहीं हुआ तो क्या होगा। ऐसे परेशान लोग सोमवार को मेयर निर्मला देवी से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया। बताया कि उनके नक्शे सभी संब...