अमरोहा, सितम्बर 11 -- अमरोहा। शहर की नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने की मांग को लेकर सभासद अंकित गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को सभी वार्डों के सभासद कलक्ट्रेट पर जमा हुए। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह को सौंपते हुए अमरोहा नगर पालिका को नगर निगम बनाने की आवाज बुलंद की। कहा कि शहर की नगर पालिका को पहले ही स्मार्ट सिटी घोषित किया जा चुका है। शहर के विकास के लिए इसे नगर निगम बनाया जाना जरूरी है। सभासदों ने नगर निगम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने की डीएम से पुरजोर मांग उठाई। इसके बाद सभासदों ने नगर निगम बनाने की मांग को लेकर नगर पालिका में ईओ डा़ बृजेश कुमार को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वीर अभिमन्यु त्रिवेदी, यशपाल सिंह, रईस उद्दीन, बंटी, ममता सैनी, रोहित अग्रवाल, सआलेहा बेगम, चरन सिंह, महीपाल सिंह, मीना, आमिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.