मुंगेर, मई 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नगर निगम रोकड़पाल संतोष कुमार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में आवेदन देकर वार्ड 13 की निगम पार्षद दीक्षा भारती के पति चंदन कुमार सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रोकड़पाल ने पार्षद पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय में आकर हर समय कार्य को अवरुद्ध करने सहित हर महीने पांच लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया रंगदारी का रूपया नहीं देने पर मुकदमा में फंसा देने एवं बर्बाद कर देने की धमकी दी जाती है। आवेदक ने पार्षद पति के खिलाफ आरोप लगाते हुए आंशका व्यक्त किया है उनके जानमाल, सामाजिक तथा व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने के लिए इनके द्वारा साजिश रची जा रही है। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इस वजह से कार्यालय कार्य में बा...