गया, मार्च 30 -- गया नगर निगम परिसर में बन रहे सीसीटीवी कंट्रोल रूम और भवन से सटे रास्ते में बड़े जेनरेटर रखे जाने को लेकर सोमवार को विरोध हुआ। नगर निगम कार्यालय में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित दर्जनों पार्षद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। बिना बोर्ड की स्वीकृति के कैसे हो रहा कामजनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड की स्वीकृति और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किए काम कैसे हो रहा है। बिना स्वीकृति के निगम के जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है।नगर आयुक्त पर मनमाने तरीके से काम करने का लगाया आरोपमेयर गणेश पासवान ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि निगम में क...