सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने लोहानी सराय, प्रताप मार्किट, शहीद गंज, जैन कॉलेज रोड, भारत माता चौक, नया बाजार व ढोलीखाल में करीब पचास दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए कुछ दुकानदारों से ग्यारह हजार रुपये जुर्माना वसूला। इन सब स्थानों पर अतिक्रमण के सम्बंध में आईजीआरएस व जनसुनवाई में शिकायते की गयी थी। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को ढोलीखाल-लोहानी सराय चौक पर करीब आधा दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटवाते हुए पांच दुकानों पर जुर्माना लगाया। नया बाजार में जामा मस्जिद के पास चार दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। प्रताप मार्किट में करीब आधा दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटवाते हुए तीन दुकानों पर जुर्माना लगाया। इसके अलावा जनसुनवाई में आयी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए भारत माता चौक, शहीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.