रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से बकरी बाजार परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। निगम ने बताया कि शिविर में सैंकड़ों नागरिकों व सफाई मित्रों की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, रक्तचाप (बीपी), नेत्र परीक्षण सहित आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को उचित परामर्श भी दिए और निःशुल्क दवाईयां का वितरण किया गया। वहीं, शिविर में महिला सफाई मित्रों को एनीमिया व माहवारी से संबंधित बीमारी पाई गई। इसके अलावा शुगर के कई मरीज पाए गए। हाई ब्लड प्रेसर से संबंधित समस्याएं पाई गईं। ऑन-स्पॉट परामर्श के बाद मरीजों को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक सप्ताह बाद पुनः जांच कराने की सलाह दी गई, ताकि उनके स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जा सके। आवश्यकतानुसार उचित डाइट प्लान, दवाइयों एवं प्राथमि...