नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वसं.। राजधानी में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के करोल बाग जोन द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे से कूड़े को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। सफाई टीम ने नारायणा विहार रेलवे ट्रैक क्षेत्र में गहन सफाई अभियान चलाकर कचरे को हटाया। उपायुक्त दिलखुश मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान नारायणा विहार रेलवे ट्रैक से लगभग 149 मीट्रिक टन कूड़े को हटाया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकार में रेलवे ट्रैक के किनारे से कुल 228 मीट्रिक कूड़े को हटाया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.