बोकारो, जून 10 -- मानसून के दौरान हर वर्ष होने वाली जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए चास नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिसके तहत ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। निगम ने सिंगारी जोरिया सहित विभिन्न वार्डों के बड़े नालों की व्यापक सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मेयर भोलू पासवान के निर्देश पर नोडल अधिकारियों, निगम कर्मियों और सफाई मित्रों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो वार्ड स्तर से लेकर सिंगारी जोरिया तक सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगी। निगम का लक्ष्य बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाना है। मेयर भोलू पासवान ने बताया कि नालों में जमी गाद को निकालने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ अतिरिक्त सफाईकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 20 दिनों तक विशेष अभियान ...