रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से मानसून को लेकर मंगलवार को वार्ड 12 में मौलाना आजाद कॉलोनी, गौस नगर, इलाही बक्स कॉलोनी व इदरीस कॉलोनी से गुजरने वाले बड़े नाले की व्यापक सफाई कराई गई। निगम के अनुसार, नाले से लगभग 50 ट्रैक्टर से ज्यादा गाद निकाले गए। नाले के किनारों व भीतर उगी झाड़ियों व घासों की कटाई भी की गई। नाले में जमे गाद व अवरोधों को हटाकर पानी के बहाव को दुरुस्त किया गया, ताकि जलजमाव की आशंका कम हो। गौरतलब हो कि रांची नगर निगम की ओर से मानसून पूर्व तैयारियों के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नालों व नालियों की सफाई का कार्य निरंतर किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को वर्षाकाल में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रांची नगर निगम ने लोगों से अपील की गई है कि वे नालों व नालियों में कचरा न फेंकें और ...