निगम ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची, अगस्त 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। पद्म भूषण से सम्मानित झारखंड आंदोलन के नेता व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची नगर निगम कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार सहित निगम के अधिकारियों व कर्मियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने झारखंड राज्य के निर्माण, आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा में उनके योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया। यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यंत्री शिबू सोरेन की मनी पुण्य तिथि यह भी पढ़ें- Bokaro News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.