दरभंगा, जून 14 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। जिस नगर निगम पर शहर को साफ और स्वच्छ रखने की जिम्मेवारी है, उसी ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर को अघोषित कचरा डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। वार्ड 34 स्थित डीएमसीएच परिसर के सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे वाले हिस्से में नगर निगम ने डोर टू डोर कलेक्शन वाला टीपर कचरा जमा कर गंदगी का अंबार लगा दिया है। इस कारण उस रास्ते से लोगों का गुजरना दुश्वार हो गया है। लोग दुर्गंध के कारण नाक पर रूमाल रखकर गुजरते हैं।

नगर निगम की लापरवाही बताया जाता है कि नगर निगम के टीपर ड्राइवर डीजल बचाने की नीयत से लहेरियासराय के इलाकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर डीएमसीएच परिसर में डम्प कर रहे हैं। समस्तीपुर से शनिवार को आए मरीज के परिजन राजू गुप्ता ने बताया कि डीएमसीएच लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन इस परिसर में...