निगम ने चार परियोजनाओं की शुरुआत
रांची, मई 11 -- रांची। रांची नगर निगम ने सोमवार को चार परियोजनाओं की शुरुआत की। शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में मेयर रोशनी खलखो ने कांके विधायक सुरेश बैठा की उपस्थिति में योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। पहली योजना के तहत वार्ड संख्या-6 के बांधगाड़ी रोड नंबर-5 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। बांधगाड़ी क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण कार्य का भी शिलान्यास हुआ, जिससे स्थानीय लोगों को अपने वार्ड में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। जयप्रकाश नगर रोड में बिटुमिनस सड़क सुधार कार्य और प्रगति मार्ग में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वार्ड संख्या-5 के बड़गाईं शिवाजी नगर में दुबे के घर के समीप पीसीसी पथ निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.