मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, नि प्र। नगर निगम की ब्याज माफी योजना का आज मंगलवार को अंतिम दिन है। इससे एक दिन पहले सोमवार को नगर निगम कार्यालय में करदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। देर शाम तक 170 मकानों का होल्डिंग टैक्स जमा कराया गया जिससे नगर निगम को लगभग 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जानकारी के अनुसार यह योजना पिछले छह महीने से संचालित हो रही थी लेकिन शुरुआती दौर में लोगों की अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखी। नगर निगम द्वारा जागरूकता के लिए शहर में माइकिंग कराई गई और जगह जगह बैनर पोस्टर भी लगाए गए बावजूद इसके पहले प्रतिक्रिया सीमित रही। हालांकि योजना के अंतिम दिनों में अचानक करदाताओं की सक्रियता बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग अपने बकाया कर जमा कराने पहुंचे। जन सुविधा और सरकारी राजस्व में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए नागरिकों ने उत्साह के सा...