गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार बढ़ते खर्चों और घटती आय के कारण खाली होते खजाने से जूझ रहे नगर निगम गुरुग्राम को वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बड़ी राहत मिली है। निगम ने संपत्तिकर वसूली में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले आठ साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ संपत्तिकर लोगों से वसूल किया है। 26 मार्च की दोपहर तक निगम ने 333 करोड़ रुपये का कर वसूल कर लिया है। इससे पहले साल 2017-18 में सर्वाधिक 332 करोड़ रुपये की वसूली का रिकॉर्ड था। बता दें कि निगम ने इस वित्तीय वर्ष के लिए 270 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे समय से पहले ही भारी अंतर से पार कर लिया गया। अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की समाप्ति तक यह आंकड़ा 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। इस बंपर टैक्स रिकवरी ने निगम के खजाने को एक त...