फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार को हुई देशव्यापी हड़ताल का असर फरीदाबाद में व्यापक असर देखने को मिला। नगर निगम, बिजली निगम, रोडवेज, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। सरकारी कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों ने ताले जड़ दिए, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में भी हड़ताल का असर दिखा। इस दौरान करीब 300 करोड़ रुपये का कामकाज प्रभावित होने का अनुमान है। नगर निगम, बिजली निगम, रोडवेज, बैंक और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। कई कार्यालयों में कर्मचारियों की कमी के चलते जरूरी कामों के लिए पहुंचे लोगों को दिनभर भटकना पड़ा।नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारी यूनियन ने गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.