शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। जिले में बकाया बिल वाले करीब 22 हजार प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली काटे जाने के बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सोमवार को बिजली निगम के दफ्तर खुलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंच गए। अधिक बकाया होने कोई पार्ट पेमेंट कराने बहादुरगंज डिवीजन पहुंचा तो कोई अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराने में लगा रहा, इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी रहा। बिजली निगम द्वारा बकाया बिल जमा न करने वाले प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता बिल जमा कराने और बिजली चालू कराने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर काटते रहे। सोमवार को बिजली निगम के दफ्तर खुलने पर निगम कार्यालयों में सुबह से ही भीड़ लग गई। कई उपभोक्ता अधिक बिल आने की श...