बोकारो, मार्च 13 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम की जलापूर्ति फेज- 2 में ट्रायल के बाद लीकेज पाइपों से योजना प्रभावित हो गई है। छह से अधिक नये टंकियों में पानी सफ्लाई करने के बाद लीकेज पाइपों को लेकर जलापूर्ति फेज- 2 एक बार सवालों में घिर गई है। जबकि योजना को फरवरी माह तक चालू करने की बात कही गई थी। लेकिन अब लीकेज पाइपों की मरम्मति को लेकर योजना चालू होने में दो से तीन माह से अधिक समय तक क्षेत्रवासियों को इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि जुडको के पदाधिकारियों की माने को अतिरिक्त मेनपावर लगाते हुए मरम्मति कार्य शुरू कर दी गई है। दो माह के अंदर योजना को चालू कर दी जाएगी। इस बाबत जुडको के प्रोजेक्ट पदाधिकारी वरूण सौरव ने बताया कि बिजली पोल गाडने, गैस पाइप लाइन, नाला निर्माण को लेकर निगम क्षेत्र के बहुत जगह जलापूर्ति पाइपलाईन क्षतिग्रस्त हुई ह...