आरा, जनवरी 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद की जीत पर भाजपा नेताओं में खुशी है। भाजपा नेता सौरभ जोशी की जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बधाई दी। कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है।कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में मतदान किया है। यह जीत भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभु जैन, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, राजकुमार कुशवाहा, ज्योति कुशवाहा, रंजना श्रीवास्तव, सुर्यकांत पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी, संतोष कुमार, ममता सिंह, सुनील कुमा, प्रतीक राज, पंकज प्रभाकर, संजीव गुप्ता, अमरेंद्र चौबे, संजय सिंह, अरिहंत विजय जैन आफ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...