बोकारो, जनवरी 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुचारु रूप से संपन्न कराने के मकसद से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विभिन्न निर्वाचन कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग में एक वरीय पदाधिकारी व एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया हैं। इसके अलावा कोषांग में अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया। सभी नामित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। गठित कोषांगों में ये हैं वरीय अधिकारी व नोडल पदाधिकारी नगरपालिका निर्वाचन कोषांग : इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी शताब्दी मजूमदार, नोडल पदाधिकारी जिला पचायत राज पदाधिकारी मो.शफीक आलम हैं। कार्मिक कोषांग : वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार व ...