गया, दिसम्बर 24 -- गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए क्यूआर कोड लगाए गए हैं। प्रत्येक घरों के दरबाजे पर क्यूआर कोड हैं। जब कचरा उठाने वाले घरों से कचरे का उठाव करते हैं तो इस क्यूआर कोड का स्कैन करते हैं। इससे नगर निगम कार्यालय स्थित कंट्रोल में यह पता चल जाता है कि किस वार्ड से और कितने घरों से कचरे का उठाव हुआ है। लेकिन, वर्षों पहले लगाये गये इन क्यूआर कोड में हजारों क्यूआर कोड बारिश व धूप में लगातार रहने के कारण खराब हो गये हैं। इसके कारण डोर-टू-डोर कचरा उठाव की मॉनिटरिंग में परेशानी हो रही है। कितने घरों से कचरा का उठाव हुआ इसका सही आकलन नहीं हो पा रहा है। 18 हजार अधिक क्यूआर कोड हैं खराब वर्षों पहले डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए निगम क्षेत्र में पड़ने वाले 53 वार्डों के लगभग 79 हजार घरों में क्यूआर ...