निगम क्षेत्र में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
देवघर, मई 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के निर्देशानुसार बकरीद त्योहार को लेकर बुधवार को देवघर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड अवस्थित मस्जिद और ईदगाह के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस संबंध में देवघर नगर निगम के नगर प्रबंधक सतीश कुमार दास ने कहा कि देवघर नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 1, वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 9, वार्ड संख्या 13, वार्ड संख्या 34 सहित निगम क्षेत्र के सभी मस्जिद और ईदगाह के समीप बकरीद त्योहार को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान के तहत सभी संबंधित वार्ड जमादारों को यह निर्देश दिया गया है कि सफाई के उपरांत ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव और पेयजल के लिए पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- शहर में 43 जगह होगी बकरीद पर कुर्बानी, नगर निगम की तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.