नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली में निगम क्षेत्र में शुक्रवार से ऑनलाइन हाउसिंग सर्वे शुरु हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को स्वयं वेबसाइट पर जाकर अपना हाउसिंग सर्वे पूरा करवाया। निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग आगामी 15 मई तक वेबसाइट पर जाकर स्वयं इसे भर सकते हैं। नागरिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर पूरी जानकारी एवं पूछे गए सवालों के जवाब खुद ऑनलाइन भर सकतते हैं। कर्मचारी जब उनके घर आएंगे तो वह केवल अपने द्वारा दी गई जानकारी पर मिलने वाला नंबर बताएंगे जिसका सत्यापन कर्मचारी द्वारा किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और गणना करवाने वाले शख्स का समय बचेगा। यह भी पढ़ें- MCD के सभी वार्डों में जनगणना 2027 का आगाज; सीएम गुप्ता ने लिया हिस्सा, नागरिकों से की खास अपीलजनगणना की जानकारी जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण म...