छपरा, मार्च 9 -- छपरा,एक संवाददाता। निगम क्षेत्र के आठ सैरातों में तीन की डाक नगर आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को हुई। डाक वित्तीय वर्ष 2026-27 यानी की एक साल के लिए की गई । पहले दिन गुदरी बाजार सब्जी मार्केट की हुई जिसके लिए तीन लोगों ने डाक में भाग लिया था। मुंह बोली लगाकर हो रही डाक में सातवां राउंड में दो लोग डाक से बाहर हो गये। आठवां राउंड में मो नियाजुद्दीन को यह डाक मिला। पिछले साल से 10 प्रतिशत राशि बढ़ाकर 36 लाख 34 हजार 60 रुपए में यह डाक हुई। पिछले साल 2025-26 में 33 लाख, 3 हजार,180 रुपए में हुई थी। सलेमपुर पार्किंग की डाक रामपति राय को मिली। यह डाक 3 लाख 15 हजार 300 रुपए में हुई। इसमें भी 10 प्रतिशत बढ़ाया गया। सांढ़ा मछली हट्टा की डाक रवि कुमार को 2 लाख 77 हजार 500 रुपए में हुई। चुंगी,बैलगाड़ी, ट्रैक्टर द्वारा भूसा एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.