देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गैस एजेंसियों को रूरल (ग्रामीण) श्रेणी में रखे जाने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है। पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि इस व्यवस्था के कारण चंद्रबनी, सेवला खुर्द, मेंहूवाला और आरकेडिया ग्रांट जैसे वार्डों के उपभोक्ताओं को 45 दिन से पहले गैस रिफिल नहीं मिल पा रही है। बुटोला के अनुसार, सरकार ने पहले रिफिल की समय सीमा 25 दिन तय की थी, जिसे अगले ही दिन बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया। देरी के कारण एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है और उपभोक्ता व संचालक आमने-सामने हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर नगर निगम क्षेत्र के लिए इस सीमा को पुनः 25 दिन करने की मांग की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...