शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- नगर निगम क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था इस बार ठेकेदारों के अभाव में प्रभावित हो गई है। निगम प्रशासन ने चार नवंबर और 26 नवंबर को दो बार निविदाएं जारी कीं, लेकिन दोनों बार कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आया। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती सर्दी को देखते हुए निगम ने फिलहाल विभागीय कर्मचारियों से ही अलाव जलवाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार से शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव जलना शुरू हो जाएंगे। नगर निगम द्वारा एक बार फिर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी, लेकिन तब तक जिम्मेदारी सीधे विभाग संभालेगा। अब तक केवल रैन बसेरों में ही अलाव जलाए जा रहे थे, लेकिन सर्दी बढ़ने के कारण नगर निगम ने 10 प्रमुख पॉइंट चिह्नित कर दिए हैं जहां रोजाना नियमित रूप से अलाव जलेंगे। इन स्थानों में रोडवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.