गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अकबरपुर-बहरामपुर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर मंगलवार को नगर निगम ने सम्मान समारोह का आयेाजन किया। नगर आयुक्त ने 150 सफाई मित्रों को पीपीई किट और कंबल बांटे। 600 सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उपचार के लिए डिस्पेंसरी की शुरुआत करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश को निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन में गाजियाबाद को पहले स्थान पर लाने के लिए उत्साह बढ़ाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अकबरपुर बहरामपुर में सफाई मित्रों के लिए डिस्पेंसरी शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसमें उनके स्वास्थ्य की निशुल्क जांच होगी। ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.