धनबाद, मार्च 29 -- बाबूडीह स्थित विवाह भवन में शनिवार को नगर निगम की आयोजित बैठक में शहर के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला लिया गया। 55 वार्डों के लिए 11 जोनल कमिटियों का गठन किया गया। अनुभवी और सक्रिय पार्षदों को कमेटियों का चेयरमैन बनाया गया है। हर पांच वार्ड के लिए एक कमेटी बनी है। कमेटी क्षेत्रवार विकास कार्यों की निगरानी और क्रियान्वयन पर नजर रखेगी। कमेटी जोनल स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ शिकायतों के समाधान और वार्डवार आवश्यकताओं के अनुसार प्राथमिकता तय भी करेगी। मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में डिप्टी मेयर अरुण चौहान, नगर आयुक्त आशीष गंगवार तथा टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो समेत सभी 55 वार्डों के पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद थे।बताया गया कि नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे में जोनल क...