मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता सफाई कार्य के दौरान कांच, लोहा आदि से पैर-हाथ कटने पर उत्पन्न होने वाले खतरे को देखते हुए निगम के सफाईकर्मियों को जल्द ही टिटनस का टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत नाला उड़ाही अभियान से जुड़े सफाईकर्मियों से होगी। विशेषकर बारिश के मौसम में नालों से सड़क तक जलजमाव, कीचड़ व कचरा के बीच कई बार स्वास्थकर्मी लहूलुहान या चोटिल होते हैं। कांटी, लोहे के टुकड़े आदि से कटने पर टिटनस, संक्रमण आदि का खतरा होता है। सिटी मैनेजर आलोक कुमार के मुताबिक कार्य स्थल वाले इलाके में ही सफाई में लगे कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...